फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं के बनाए जाएंगे हेल्थ कार्ड

Wed, 10 Jan 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर अब एक नई पहल की जा रही है। छात्राओं का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा ताकि छात्राओं के सेहत की पूरी जानकारी इस कार्ड में दर्ज की जा सके। स्कूल में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। नियमित स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए मेडिकल केयर एंड कंटीजेंसी मद में धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा योजना के तहत जिले में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में 13 सौ से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सीएमओ की ओर से गठित टीम करेगी। परीक्षण के बाद इन बालिकाओं का हेल्थ कार्ड तैयार कराया जाएगा। इस हेल्थ कार्ड में छात्राओं की सेहत का पूरा डाटा दर्ज होगा। यदि कभी इन छात्राओं की तबीयत बिगड़ती है तो उसी हेल्थ कार्ड के आधार उपचार किया जाएगा।
आपात स्थिति में वार्डेन को तत्काल पीएचसी, सीएचसी, आयुष्मान अस्पताल, जिला अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अभिभावक को भी जानकारी दी जाएगी। हर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को मेडिकल केयर एंड कंटीजेंसी मद में उपलब्ध कराई जाएगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रवीण सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इन बालिकाओं के हेल्थ कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
नियमित होता है स्वास्थ्य परीक्षण
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के बीच शिक्षित करते हुए उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। महानिदेशक के निर्देशानुसार, सभी पंजीकृत छात्राओं को हेल्थ कार्ड तैयार करने के साथ स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर शिविर आयोजित कर नियमानुसार कार्ड तैयार करने का निर्देश वार्डेन को दिया गया है। वार्डेन को स्कूल में आवश्यक दवाओं के साथ फर्स्ट एड बाक्स की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें