फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलेगा दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग दस मार्च से 15 दिवसीय दस्तक अभियान शुरू करेगा। अभियान में सभी एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के घरों में जाएंगे। ग्रामीणों को घर के साथ ही आसपास सफाई करने तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी अभियान के दौरान संभावित क्षय रोगियों की सूची तैयार करेंगे। जन्म-मृत्यु पंजीकरण नहीं कराने वालों को भी सूचीबद्ध करने का काम आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे। दिमागी बुखार से विकलांग हुए बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। इस दौरान गांव के संभावित कुपोषित बच्चों का ब्योरा जुटाया जाएगा। सभी सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार करते हुए प्रतिदिन सीएचसी अधीक्षक को उपलब्ध करानी होगी। अभियान में सूचीबद्ध रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सूचना पर संबंधित सीएचसी अधीक्षक ऐसे व्यक्ति व परिवार से समन्वय स्थापित कर उनका समुचित इलाज करेंगे। सीएचसी स्तर पर इलाज संभव नहीं होने पर उन्हें जिला अस्प्ताल व अन्य हायर सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें