फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने व्यवसायी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टीकरमाफी कस्बे में मोटर पार्ट्स की दुकान पर रविवार शाम कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवकों ने दुकानदार के साथ उसे बचाव के लिए आए परिवारजनों को भी पीटा गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर क्षेत्र के गांव पूरे सुक्खा सिंह मजरे टीकरमाफी गांव निवासी रामसुंदर मौर्य की सोनारी मोड़ पर मोटर पार्ट्स की दुकान है। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक रविवार देर शाम राम सुंदर की भादर निवासी रज्जन, संगम, शेरु सिंह, धीरू व अन्य युवक पहुंचे और मामूली बात को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर दुकानदार के दो भाई मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। तीनों दुकान के पीछे स्थित अपने मकान की तरफ भागे तो युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस बीच किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दे दी। आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी युवक चलेे गए। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर रामसुंदर का मेडिकल कराया। एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें