फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुरुस्त कराए जाएंगे हरगांव-सूरतगढ़ व हरकरनपुर मार्ग

Fri, 26 Sep 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के जामों क्षेत्र की जर्जर सड़कों के नवनिर्माण के लिए शासन ने 46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मरम्मत कार्य दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीणों में राहत और उम्मीद की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी। लंबे समय से उपेक्षित जामों क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। शासन ने हरगांव-सूरतगढ़-पूरे छत्ता मार्ग और हरकरनपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। दोनों परियोजनाओं को दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन



करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे हरगांव-सूरतगढ़-पूरे छत्ता मार्ग से भवानीगढ़, बाबा चौराहा और शाहपुर सहित कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। वहीं दो किलोमीटर लंबे हरकरनपुर संपर्क मार्ग से भी आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं। 10 वर्ष पहले बने ये मार्गग्म रम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से पट जाते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।


प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों मार्गों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण रामलाल ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल हो जाते हैं। अब बजट मिलने की खबर से गांव में खुशी है। वहीं विमला देवी ने कहा कि सड़क बदहाल होने से मरीजों को अस्पताल ले जाने में सबसे अधिक समस्या होती थी। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था।


उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो गया तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने दोनों मार्गों का शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और ठेकेदार का चयन जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें