अमेठी। शहर के गौरीगंज रोड पर रविवार रात उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में नए वर्ष के अवसर पर व्यापारियों का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल और प्रतापगढ़ के गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू शामिल हुए।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शहर के देवीपाटन रोड स्थित जिलाध्यक्ष महेश सोनी के कार्यालय पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने साप्ताहिक बंदी का मामला उठाया। बीते दिनों अमेठी कस्बे में मंगलवार की जगह रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी हुआ था, तब से कई व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।
कार्यक्रम में व्यापारी नवीन अग्रवाल, पट्टू अग्रवाल, ओम प्रकाश वैश्य, राकेश लोहिया, अज्जू अग्रवाल, संदीप अग्रहरि, राहुल लोहिया, सोनू कसौंधन, सुनील माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर पंचायत की रविवार को हुई साप्ताहिक बंदी का विरोध जताया और दोबारा से मंगलवार की बंदी की मांग की। जिस पर जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। अगर व्यापारी चाहते हैं कि बंदी रविवार को न हो, मंगलवार को ही रहे तो जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
प्रशासन के साथ खुली बैठक कराकर नगर के व्यापारियों की समस्या को सुना जाए और पुनः मंगलवार को ही कस्बे में बंदी हो। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरी, राज वैश्य, ओम प्रकाश वैश्य, अनीस अग्रवाल, कम्मू बरनवाल, पारसनाथ वैश्य, दीपक बेकर्स, हिमांशु कसौंधन, डॉ. विशाल अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, राजेश पाल, सुरेश अग्रहरि, अखिलेश सोनी आदि मौजूद रहे।