फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरे व ठंड के बीच रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही तो जनसाधारण एक्सप्रेस सात और प्रयागराज पैसेंजर छह घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों का भी परिचालन विलंब से हुआ। ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी की सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर वाराणसी-देहरादून के बीच अप व डाउन में संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। इसके साथ ही आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही। दानापुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार रात 10:20 बजे के बजाय सात घंटे देरी से सोमवार सुबह 5:22 बजे गौरीगंज आई। इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात ठंड में प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी।


इसके अतिरिक्त गया-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे तो पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से दोपहर बाद 3:14 बजे गौरीगंज आई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल भी चार घंटे देरी से शाम 4:25 बजे गौरीगंज आकर गंतव्य को रवाना हुई। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। ट्रैक पर लखनऊ-प्रयागराज संगम के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव संग संचालित पैसेंजर ट्रेन छह घंटे देरी से गौरीगंज आई। इस ट्रेन से प्रयागराज संगम पहुंचकर गंगा स्नान व दर्शन करने वाले बार-बार ट्रेन के आगमन की जानकारी करते रहे। सबको का चिंता थी ट्रेन के लेट होने से उन्हें अब रात ठंड में गुजारनी होगी।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस व भोपाल-प्रतापगढ़ ढाई घंटे तो अर्चना एक्सप्रेस, पंजाब मेल व उद्योगनगरी दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। वेटिंग हॉल में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था संग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाया जा रहा है। अधिकांश यात्री ऑनलाइन एप की मदद से ट्रेन की स्थिति देख कर स्टेशन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें