फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Tue, 25 Feb 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के ताला स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई। इसमें संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन




उन्होंने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी। लोगों को पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह को किसानों की समस्याओं को उठाने और पूर्ति विभाग में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पंचायत लगाकर अफसरों को अवगत कराने और निस्तारण करवाने की बात कही।


पंचायत में निराश्रित गोवंशों, राजस्व व अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को न्याय की लड़ाई लड़ने, संगठन की विचारधारा को अवगत कराने तथा संगठन की मजबूती को लेकर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की अपील की। इस दौरान अजय मिश्र, बैजनाथ मौर्य, रूपा देवी, जितेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र मिश्र, मंगरुराम सरोज, गुड्डा देवी, मिथिलेश शुक्ला, रामकिशोर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें