फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज हवा के साथ गिरे ओले

Sun, 05 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तेज हवा के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
सिंहपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार देर शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में कटी व खड़ी सरसों संग अन्य फसलों को नुकसान हुआ। गेहूं की कटाई और मड़ाई भी इस ओलावृष्टि के कारण बाधित हो गई है। तेज हवा के बीच बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। पूरे जिले में बारिश हुई।
विज्ञापन



शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को विशेष रूप से नुकसान पहुंचा है। गेहूं के साथ अन्य फसलें भी ओलों की चपेट में आ गईं। तेज हवा के कारण आम के फलों को भी क्षति पहुंची है। कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। खुले में रखे टिनशेड भी तेज हवा से उड़ गए। यदि बारिश अधिक हुई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।


गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई, जिससे कटाई और मड़ाई रुक गई है। किसान सज्जन पांडेय, अशोक रावत, अर्जुन सिंह, बबलू सिंह, रिंकू सिंह, राजेश यादव, सुरेश रावत ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन ओलों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी के कारण बाजारों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश जारी रही तो तैयार फसलें खेतों में सड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें