भादर में मंगलवार की भोर में गिरे ओले
भादर (अमेठी)। मंगलवार की भोर ब्लाॅक क्षेत्र के रामगंज, रायपुर, अग्रेसर, सोनारी,पीपरपुर आदि क्षेत्र में असमय बारिश के साथ ओले पड़े। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें लटक गई हैं । पंकज सिंह, रामफेर यादव, राजा सिंह आदि किसानों ने कहा कि ओला पड़ने से आलू ,सरसों, मटर व सब्जियों की खेती पर विपरीत असर पड़ेगा । (संवाद)