फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, ठप हुई बिजली

Wed, 14 Feb 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। अनियंत्रित बोलेरो कार बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की देररात करीब 11:30 बजे नसीराबाद कस्बे की तरफ से जायस की ओर शादी समारोह से लौट रही एसयूवी के सामने पूरे बनिया गांव के पास अचानक लक्जरी कार आ गई। अनियंत्रित एसयूवी बिजली के खंभे में जा टकराई।
खंभे में बोलेरो के टकराते बिजली के तार आपस में लिपट गए, जिससे 33 केवीए लाइन बैठ गई और सप्लाई बंद हो गई। हालांकि बोलेरो सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर लाइनमैन रसीद अहमद व बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बिजली के पोल के नीचे से बोलेरो को निकाल कर बिजली आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें