फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीएसटी की दरें घटीं, सस्ता हुआ सामान

Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में संचालित दुकान पर नवरात्र से जुड़ा सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जीएसटी 2.0 लागू होते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में खासकर महिलाएं जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं। बाजार के साथ शॉपिंग मॉल में भी ठीकठाक भीड़ दिखी।
विज्ञापन



गौरीगंज के किराना दुकानदार राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि चायपत्ती, मंजन, ब्रेड, चावल और मसाला सहित कई घरेलू जरूरी सामान सस्ते हुए हैं। उन्होंने कहा कि चायपत्ती 250 रुपये प्रति किलो से घटकर 225 रुपये, 40 रुपये वाला मंजन 35 रुपये में मिल रहा है। चावल के रेट पांच रुपये तो 60 सब्जी मसाला के रेट 10 रुपये कम हो गए है। ग्राहक अब रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से खरीद पा रहे हैं।


दुकानदार पवन अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल चार्जर, वाटर हीटर और मिक्सर के रेट में भी 5-10 प्रतिशत तक कमी आई है। मोबाइल चार्जर, वाटर हीटर और मिक्सर के दाम भी कम हुए हैं। बाइक के दामों में भी गिरावट आई है। जीएसटी की दरें कम होने से बाइक व कार के खरीदारों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन



गृहणी फूलकली ने कहा कि पहले चाय, ब्रेड और मसाले पर ज्यादा खर्च होता था, लेकिन अब घरेलू जरूरत का सामान सस्ता होने से घर का बजट संतुलित हुआ है। गौरीगंज की कल्पना ने बताया कि सब्जी मसाला और चावल की कीमत कम होने से बाजार जाना आसान हुआ है। अब हर घर छोटी-छोटी चीजें भी बिना चिंता खरीदी जा रही हैं। रामकुमार पासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग सस्ती खरीदारी का लाभ उठा रहे हैं। मोबाइल चार्जर और वाटर हीटर के दाम कम होने से बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन






सामान
पुराने रेट
नए रेट
चायपत्ती 250 रुपये प्रति किलो
225 रुपये प्रति किलो
मंजन
40 रुपये
35 रुपये
ब्रेड
30 रुपये प्रति पैक
28 रुपये
चावल
60 रुपये प्रति किलो
55 रुपये
सब्जी मसाला
120 रुपये
110 रुपये पैकेट
मोबाइल चार्जर
350 रुपये
320 रुपये
वाटर हीटर
2,500 रुपये
2,350 रुपये
मिक्सर
1,800 रुपये
1,700 रुपये
बाइक (छोटे मॉडल)
75,000 रुपये
72,500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें