अमेठी सिटी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को छात्रावास के खिलाड़ियों की कबड्डी मैत्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आजाद क्लब टीम और रवींद्रनाथ क्लब टीम का तीन सेट का मुकाबला हुआ।
मुकाबले में आजाद क्लब टीम ने अंतिम मुकाबले में रवींद्रनाथ क्लब टीम को 26-17 के अंतर से हराकर मैत्री मैच पर कब्जा जमाया। पहले मुकाबले में आजाद क्लब टीम ने 24-19 से रवींद्रनाथ क्लब टीम को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में रवींद्रनाथ क्लब टीम ने 22-20 से पलटवार किया।
अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के बीच कड़ा रहा, जिसमें आजाद क्लब टीम ने रणनीति और बेहतर खेल की बदौलत जीत दर्ज की। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद शमीम अहमद, मोर्सरफ खां आदि मौजूद रहे।