फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीएसटी काउंसिल के फैसले से कारोबारियों को राहत

Fri, 05 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के हालिया फैसले छोटे कारोबारियों, निर्यातकों और आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आए हैं। उन्होंने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और व्यापार के अनुकूल बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन




महेश सोनी ने कहा कि अब शून्य-रेटेड सप्लाई और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर वाले कारोबारियों को 90 प्रतिशत रिफंड तुरंत मिलेगा। छोटे कारोबारियों को तीन दिन में स्वत: जीएसटी पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी, जिससे 96 फीसदी नए आवेदकों को लाभ होगा। ई-कॉमर्स पर सामान बेचने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए भी पंजीकरण आसान किया गया है।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन निर्णयों से छोटे व्यापारी, निर्यातक और उपभोक्ता सभी को लाभ मिलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल, राकेश लोहिया, नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन, महामंत्री संदीप अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, पवन वैश्य, हिमांशु कसौधन, राजेश पाल, फारूक राइन, कमल अग्रहरि, प्रधान मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






व्यापारियों ने बताया सराहनीय कदम

शाहगढ़। जीएसटी काउंसिल ने पुरानी जीएसटी में संशोधन करते हुए बड़ा राहत देने का कार्य किया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सियाराम अग्रहरि ने कहा कि सरकार का यह कदम बहुत सराहनीय है, वस्तुएं सस्ती होगी और व्यापार में इजाफा होगा। शाहगढ़ बाजार अध्यक्ष बृजलाल अग्रहरि ने कहा कि काउंसिल ने जीएसटी में बदलाव करके बड़ा कार्य किया है। अढ़नपुर बाजार बृजेश अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत होने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आमजन को महंगाई से छुटकारा मिलेगा। व्यापार मंडल महामंत्री राम प्रकाश यादव ने कहा कि 33 जन रक्षक दवाओं से जीएसटी खत्म होने से मरीजों को राहत मिलेगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें