फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणपति की पूजा को उमड़ी भीड़

Fri, 05 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के गणेश पंडाल में पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल उपनगरी के कैलाश ब्लॉक में श्री गणेश महोत्सव में बुधवार रात टाउनशिप के श्रद्धालुओं की भीड़ ने गणपति का आरती पूजन वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



कैंपस में आयोजित कठपुतली नृत्य को बच्चों सहित अभिभावकों ने खूब सराहा। टाउनशिप के श्री गणेश महोत्सव में पिछले दिनों 28 अगस्त को हुई चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में शहीद भगत सिंह के चित्र में कक्षा आठ के अथर्व पटेल, स्मृति मौर्य, वर्तिका प्रजापति, श्री गणेश का चित्र बनाने में कक्षा सात की अंशिका यादव, अथर्व पटेल, प्रकृति, स्वच्छता संदेश में कक्षा छह की सेजल शर्मा, अमोली विश्वकर्मा, अदिति सिंह,.पानी की बचत के चित्र में कक्षा पांच की अवनी तिवारी, नेहा, अग्रिमा सिंह, दीपावली दीप में कक्षा चार के सुमित कुमार, राणा ईशान, यश चौरसिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे।


इसी तरह सामान्य ज्ञान और शतरंज प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कंपनी के एचआर प्रमुख शिव प्रकाश सिंह, सीनियर मैनेजर एचआर विक्रम जीत यादव, विभागाध्यक्ष फाइनेंस नीरज ठाकर, विभागाध्यक्ष वित्त सुजीत गुप्ता ने बच्चों की हौसला अफजाई की। मुकेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान हेमलता गुप्ता, सुधीर अवस्थी सहित दर्जनों कॉलोनीवासी मौजूद रहे। कमरौली थाना परिसर में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें