फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 प्वाइंट से ग्रुप केंद्र अमेठी ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

Fri, 21 Jul 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कबड्डी खेलती दोनों टीमें
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर प्रांगण में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में महानिरीक्षक मध्य क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व बल लखनऊ के अधीन अंतर ग्रुप केंद्र की दस टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 30 प्वाइंट से ग्रुप केंद्र अमेठी ने कबड्डी मैच का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीआरपीएफ प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में 16 बीएन बटालियन, 63 बटालियन, 91 आरएएफ, 95 बटालियन, 108 आरएफ, 239 बटालियन, ग्रुप केंद्र लखनऊ, ग्रुप केंद्र चंदौली, 93 बटालियन सहित ग्रुप केंद्र अमेठी की टीम ने हिस्सा लिया। वृहस्पतिवार को 108 द्रुत कार्यबल व ग्रुप केंद्र अमेठी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 46 प्वाइंट के मैच में 108 द्रुत कार्य बल की टीम को महज 16 प्वाइंट मिले।
विज्ञापन

ग्रुप केंद्र अमेठी ने 30 प्वाइंट से मैच जीत लिया। उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र अमेठी राजेंद्र प्रसाद ने विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के अधिकारी कार्मिक और जवान मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें