फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 293 लाभार्थियों के खातों में पहुंची अनुदान राशि

Tue, 30 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिवार के मुखिया मौत के बाद अनुदान की राह देख रहे 239 परिवार का इंतजार समाप्त हो गया। शासन से योजना में बजट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि भेज दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में समाज कल्याण विभाग 18 से 59 वर्ष की उम्र में कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद देता है। अमेठी तहसील के 57, गौरीगंज तहसील के 45, तिलोई के 46 और तिलोई के 145 समेत 293 परिवार की ओर से योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद बजट की कमी से भुगतान नहीं होने पाने से परिवार अनुदान का इंतजार कर रहा था। विभाग ने परिवार को योजना के तहत अनुदान राशि देने के लिए शासन से धन की डिमांड की। शासन से समाज कल्याण विभाग को भुगतान के लिए 87.90 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पीएफएमएस पोर्टल से अनुदान राशि सभी लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें