फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंगू के मरीज मिलने पर ग्राम पंचायतों को देना होगा जवाब

Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम पंचायतों में डेंगू के मरीज मिलने पर ग्राम प्रधानों को जवाबदेह बनाया गया है। ग्राम स्वच्छता समिति को मिलने वाले 10 हजार रुपये की धनराशि से फागिंग मशीन खरीद कर गांवों में फागिंग कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। पंचायतों को मांग करने पर दवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा ग्राम स्वच्छता समिति के खाते में प्रत्येक वर्ष 10 हजार रुपये की धनराशि शासन द्वारा गांव में स्वच्छता संबंधी काम कराने के लिए दिया जाता है। लेकिन ग्राम प्रधान धनराशि को खाते से निकाल तो लेते हैं, लेकिन दवा का छिड़काव नहीं करवाते हैं। इसके चलते डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने ग्राम प्रधानों को जवाबदेह बनाया है।
ग्राम स्वच्छता समिति के खातों में 10 हजार रुपये की धनराशि भेजने के साथ ग्राम प्रधानों को फागिंग मशीन और दवा खरीदने के लिए निर्देशित किया है। एक मजदूर करके दवा का छिड़काव करवाने को भी कहा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने कहा कि शासन की तरफ ग्राम स्वच्छता समिति को दस हजार रुपये भेजे जाते हैं। जिससे गांव में साफ सफाई व फागिंग कराया जा सके। इसमें लापरवाही मिलने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें