फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत

Tue, 26 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन 
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। रायबरेली-अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास मंगलवार की अल सुबह में ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वाहनों के सामने से परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक व परिचालक सहित कुल तीन की मौत हो गई। मृतकों में दो सुल्तानपुर व एक फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाने के मनीपुर पटना गांव निवासी प्रदीप कुमार चौबे (47) और बल्दीराय थाने के बगाही गांव निवासी मनोज कुमार मिश्र (38) ट्रेलर लेकर मंगलवार भोर करीब तीन बजे मौरंग लाने के लिए अयोध्या से बांदा जा रहे थे।
जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग पर थौरी गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से मौरंग लाद कर आ रहे फतेहपुर जिले के मारदा गांव निवासी सुनील कुमार की ट्रक से जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया। दोनों वाहनों से तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने जानकारी मृतकों के परिजनों को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देख कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों की आंख नम हो गई। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई है। हादसे की वजह क्या रही, यह अभी पता नहीं चल सका है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें