अमेठी। अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने मुंशीगंज अस्पताल के मामले में अपनी बात रखी। मुंशीगंज अस्पताल बंद होने को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पताल एक ट्रस्ट के नाम संचालित है। जमीन सरकार की है। अनुबंध के अनुसार संचालित नहीं हो रहा फिलहाल यह किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच का विषय है।
कहा कि अस्पताल में जब मौत हुई तो इसका संज्ञान सरकार ने लिया। सरकार ने लापरवाही पर अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया है। हमें संज्ञान में आया है कि ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है, कोर्ट का जो निर्णय हो सरकार उसका पालन करेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि आज विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई है।