फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतरे राज्य कर्मी

विज्ञापन
गौरीगंज : एसडीएम को ज्ञापन देते राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति व कैशलेस उपचार समेत लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी सोमवार से विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में बैठक धरना-प्रदर्शन करते हुए मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर लंबित मांगें पूरी करने की मांग की है। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को राज्यकर्मी के सेवाहितों की अनदेखी व पूर्व में सहमति प्राप्त बिंदुओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न किए जाने से नाराज हो कर कर्मी धरने पर उतर आए। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर कर्मियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगों पर बिना विचार किए खारिज करने समेत कई अन्य आरोप लगाए।
धरने में कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करने की रणनीति तैयार करते हुए आरपार की लड़ाई का एलान किया। धरने के बाद एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, महंगाई व बाधित अन्य भत्ते बहाल करने, पदोन्नति करने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा देेने, फील्ड कर्मियों को बाइक भत्ता देने, विनियमित शिक्षकों को पेंशन का लाभ देने तथा तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को निश्चित अवधि के बाद कर्मचारी का दर्जा देने के साथ समय से मानदेय का भुगतान करने समेत 12 मांगेें जल्द पूरी करने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह व केश कुमारी समेत बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें