फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 15 साल बाद भी नहीं मिली सरकारी बस सेवा

Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। जिले का गठन हुए 15 वर्ष बीत चुके हैं। इसके बावजूद सिंहपुर विकास खंड के ग्रामीण अब भी जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सरकारी परिवहन सेवा की बाट जोह रहे हैं। वीवीआईपी दर्जा प्राप्त अमेठी जिले में आने वाले इस क्षेत्र के लोग सार्वजनिक परिवहन सुविधा के अभाव में निजी व डग्गामार वाहनों से महंगा सफर करने की परेशानी उठाने को विवश हैं।
विज्ञापन



सिंहपुर क्षेत्र के हथरोहना, सढ़िया, गोयन, लौली, जैतपुर, टेढ़ई, सातन पुरवा, उसरहा, शिवरतनगंज, जगतपुर और खारा गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने के लिए तमाम परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए इन्हें पहले पैदल चलकर अहोरवा भवानी, इन्हौना या सेमरौता जैसे स्थानों तक जाना पड़ता है, फिर वहां से डग्गामार वाहनों के इंतजार में समय गंवाना पड़ता है। ऐसे में यदि कोई ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर जिला मुख्यालय तक जाना चाहे तो उसे चार से पांच बार वाहन बदलना पड़ता है। सरकारी परिवहन सेवा न होने से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और जरूरतमंद लोगों को उठाना पड़ती है।







समय के साथ पैसा हो रहा बर्बाद

गौंडा गांव निवासी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि किसी काम के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ज्यादा किराया देने के साथ ही समय भी बर्बाद होता है। उमाशंकर चौरसिया ने बताया कि जिला बनने के 15 साल बाद भी इलाके से मुख्यालय तक के लिए एक भी सरकारी बस सेवा शुरू नहीं हुई। दांदूपुर गांव निवासी राजेश यादव ने कहा कि अगर ब्लॉक से जिले तक सीधी सरकारी बस सेवा शुरू हो जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन






जल्द शुरू होगा रोडवेज बस का संचालन
शासन से बड़ी संख्या में बसें प्राप्त हो चुकी हैं। जल्द ही मार्गों का सर्वे कराकर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में इन बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। बस संचालन होने के बाद लोगों को सस्ते व सुलभ के सफर की सुविधा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-काशी प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें