फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज आंधी में गिरी दीवार, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। खेत में ट्यूबवेल की जर्जर दीवार गिरने से उसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के बरतला अमेयमाफी गांव निवासी प्यारे लाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलमती देवी (75) बृहस्पतिवार को खेत में कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी और ट्यूबवेल की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। फूलमती उसी के नीचे दब गईं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों संग वह खेत पहुंचे, जहां उन्हें दीवार के नीचे पत्नी दबी दिखी।
विज्ञापन



मलबे से निकाल पत्नी को भेटुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पुत्र सुरेश व कप्तान का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि पति राम प्यारे भी गहरे सदमे में हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि राजस्व टीम और लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। पीपरपुर थाने के एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए पंचनामा भरकर शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें