फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अलविदा जुमा आज, समुदाय व प्रशासन ने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/जायस (अमेठी)। शुक्रवार 29वें रमजान को अलविदा आखिरी जुमा की नमाज पूरे जिले में अदा की जाएगी। रोजेदार व समुदाय के लोग जहां नमाज अदा करने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है।
विज्ञापन

आखिरी जुमा की नमाज अदा करने के लिए बृहस्पतिवार को तैयारियां पूरी की गई। जिले की सभी प्रमुख मजिस्जदों के साथ ही छोटी मस्जिदों पर समुदाय के लोग पूरी श्रद्धा के साथ नमाज अदा करने पहुंचेंगे। जायस के जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद समेत 2 दर्जन अन्य मस्जिदों पर श्रद्धा के साथ अदा होगी। अलविदा की नमाज जायस की जामा मस्जिद पर नगर के बड़ी संख्या में नमाजियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भी नमाजी अदा करने पहुंचेंगे। अलविदा की नमाज दोपहर 12.30 से दो बजे के बीच निर्धारित समय के अनुसार अदा होगी।
मुस्लिम तकरीबात कमेटी के महासचिव हाजी इशरत हुसैन ने बताया की अलविदा नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी व धूप से बचने के लिए मस्जिदों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले की सभी मस्जिद कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि अलविदा की नमाज को लेकर तैयारियांं पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय पर स्थित बड़ी मस्जिदों पर संबंधित एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें