फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान

Sat, 08 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भक्तों पर कृपा करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। यह बात क्षेत्र के पूरब बेसारा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवाचक गरुणेश महाराज ने कही।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि जब-जब धरा पर संकट आता है और आसुरी शक्तियों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। बताया कि प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान नरसिंह रूप में प्रकट हुए। राजा बलि के अभिमान को दूर करने के लिए वामन अवतार लिया और कंस के अत्याचारों से मुक्त करने के लिए श्रीकृष्ण रूप में जन्म लिया।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रामराज मिश्र, बृजेश तिवारी, अरुण फौजी, वरुण, राहुल मिश्र, मनीष पाठक, रोहित श्याम, लालजी तिवारी, तेजभान मौर्य, रवींद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें