फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्राओं ने सीखे कला, संगीत के गुर

Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिलोई में व्यायाम करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंध
विज्ञापन
तिलोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित समर कैंप के दौरान छात्राओं ने कला, संगीत, तकनीक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। समर कैंप में छात्राओं ने चित्रकला, हस्तकला और शैक्षिक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन



सजावटी सामग्री बनाने के दौरान छात्राओं ने नई तकनीकों को सीखा। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और खान एकेडमी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा भी दी गई। विद्यालय परिसर में स्थापित ओपन जिम में छात्राओं ने व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। योगाभ्यास, खेलकूद, बागवानी और संगीत प्रशिक्षण ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। छात्राओं ने वाद्य यंत्रों के माध्यम से संगीत की बारीकियां भी सीखीं। वार्डेन संयोगिता शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं के शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें