फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौकीदार को ट्रक ने कुचला

Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। जगदीशपुर के हिमई मजरे नौडाड गांव निवासी सर्वेश उर्फ पिंटू (36) की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जामों संभई स्थित एक धर्मकांटा के पास सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान ट्रक बैक करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




पूरे दिरगज संभई गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उनके जीजा सर्वेश घर पर साथ में ही रहते थे। वह ट्रैक्टर चलाने के साथ धर्मकांटा पर चौकीदारी का काम करते थे। शुक्रवार रात वह चौकीदारी करने गए थे। गर्मी के कारण वह सड़क किनारे चारपाई डालकर सो रहे थे। इसी दौरान लकड़ी लदा एक ट्रक धर्मकांटा पर वजन कराने पहुंचा। ट्रक चालक बैक करते समय ट्रक के पीछ चारपाई पर सो रहे सर्वेश को नहीं देख सका। ट्रक की चपेट में आने से सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


सर्वेश की मौत के बाद पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा आरुल और बेटी आनवी पिता को याद कर बिलख रहे हैं। मां सीता बेटे की मौत से बेसुध हैं, जबकि पिता श्रीराम और भाई रिंकू गमगीन हैं। रिश्तेदार व क्षेत्रीय लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें