फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेमिका के हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Tue, 24 Sep 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हत्या का आरोपी मारूफ उर्फ राजा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रेमिका की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक शातिर को पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हुआ है। उसका फुरसतगंज सीएचसी में इलाज कराया गया। उसके पास से बाइक, असलहा, कारतूस आदि बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित लोहिया पुल के पास पुराने रास्ते पर रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार पैर में गोली लगने से जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान जामो के हरकरनपुर गांव निवासी मारूफ उर्फ राजा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस व अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया। सोमवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि मारूफ ने बताया कि जायस क्षेत्र के एक गांव की महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। 15 सितंबर को उसने महिला को फोन कर गांव के बाहर ट्यूबवेल पर बुलाया था। वहीं पर उसकी हत्या कर दी थी। इसी मामले में मारूफ की पुलिस को तलाश थी।
सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। बदमाश ने महिला की हत्या की बात कबूली है। एसएचओ रवि कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस टीम पर फायरिंग का केस दर्ज जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें