फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में मरीजों का हुआ अल्ट्रासाउंड, अमेठी सीएचसी पर होगा आज

Tue, 24 Sep 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल ​स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड शुरू हुआ तो मरीजों की भीड़ दिखाई पड़ी। मरीज कक्ष के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जिला अस्पताल में पांच दिन व अमेठी में करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड सुविधा बाधित होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का चक्कर काटने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

जनपद में जिला मुख्यालय के अलावा सीएचसी अमेठी और जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। जगदीशपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वहां अल्ट्रासाउंड का कार्य बंद है। वहीं जिला अस्पताल में तैनात जिले के एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी का जब कोर्ट एवीडेंस लग जाता है तो यहां अल्ट्रासाउंड का कार्य बाधित हो जाता है। इसके अलावा सीएचसी अमेठी में करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड मशीन में खराबी आने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा था। ऐसे में मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को चक्कर लगाने पड़ रहे थे। रविवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सोमवार को जिला अस्पताल में कोर्ट एवीडेंस के बाद लौटे डॉ. सोमेश्वर पुरी ने अस्पताल में पहुंचे मरीजों का अल्ट्रासाउंड शुरू किया। अल्ट्रासाउंड के बाहर बैठकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जिला अस्पताल में करीब 59 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ। वहीं, खबर का असर रहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में अल्ट्रासाउंड मशीन कंपनी के लोगों ने पहुंचकर खराबी को दुरुस्त कर दिया है। अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने के बाद सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को मंगलवार के लिए डेट दी गई है। अल्ट्रासाउंड का संचालन शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। अमेठी सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। मंगलवार से मरीजों का अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें