फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कूल बंद होने की भ्रामक सूचना पर भड़कीं छात्राएं, हाईवे जाम

विज्ञापन
हाईवे पर छात्राओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। स्कूल बंद होने की भ्रामक सूचना पर बृहस्पतिवार को आक्रोशित छात्राओं व अभिभावकों ने गेट के सामने टाडा-बांदा हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रबंधक ने सूचना गलत होने की बात कहकर आंदोलन को समाप्त कराया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मामले काे शांत कराया। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हुआ।शहर से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज है। गत दिनों बकाया फीस जमा करने को लेकर प्रबंधक और अभिभावकों के बीच हुई वार्ता के बाद किसी ने बुधवार की देर शाम स्कूल बंद होने की अफवाह फैल दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भ्रामक सूचना से आक्रोशित छात्राएं व उनके अभिभावकों ने स्कूल में प्रवेश करने के बजाए हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस व शिक्षिकाओं के समझाने के बाद भी अभिभावक मानने को तैयार नहीं थे। वह प्रबंधक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
प्रबंधक जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने सूचना को भ्रामक बात हाईवे जमा समाप्त करने की बात कही। कहा कि हाईवे से हटकर सभी लोग कॉलेज परिसर में आएं, संपूर्ण वार्ता की जाएगी। कॉलेज परिसर में प्रबंधक ने कहा कि स्कूल बंद होने की सूचना पूरी तरह भ्रामक व कॉलेज को बदनाम करने के लिए प्रसारित की गई है। स्कूल में नियमित तौर पर शिक्षण कार्य किया जाएगा। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। जिसके बाद आक्रोशित अभिभावक वापस घर गए। बाद में कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन

सीओ मंयक द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं के हाईवे जाम करने की सूचना पर प्रबंधक व छात्राओं की बीच वार्ता हो गई है। अब कोई बात नहीं है।


इनसेट
संस्थान को बदनाम करने की थी सिर्फ कोशिश
प्रबंधक पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने कहा कि संस्थान को बदनाम करने की कोशिश में भ्रामक सूचना प्रसारित की गई थी। जिससे छात्राओं व अभिभावकों में आक्रोश था। जिसे शांत करा दिया गया है। स्कूल बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सिर्फ अभिभावक शिक्षक मीटिंंग में बकाया फीस जमा करने का अनुरोध किया गया था। जिसे लोगों ने दुष्प्रचारित कर दिया।

जारी की गई नोटिस
डीआईओएस रीता सिंह ने मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं व अभिभावकों की ओर से हाईवे जाम करने की सूचना पर प्रबंधक को नोटिस जारी की है। नोटिस में 19 जुलाई को अभिभावकों की बैठक में स्कूल बंद करने की बात कहने पर बृहस्पतिवार को आक्रोश में आकर छात्राओं व अभिभावकों की ओर से हाईवे जाम कर प्रदर्शन की बात सामने आ रही है। तीन दिन में समुचित प्रकरण पर अपना जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें