गौरीगंज(अमेठी)। स्थानीय थाने के एक गांव निवासी छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर घर ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह से घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
गौरीगंज थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि उसकी भतीजी एक स्कूल में पढ़ाई करती है। एक युवक छात्रा को परेशान करता था। परिजनों ने उसे समझा बुझाया था। लेकिन शिकायत नहीं की थी। आरोप है कि उसके शह पर एक युवक छात्रा को बहला फुसलाकर घर ले गया। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि पहले परेशान करने वाले व दुष्कर्म करने वाले दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज करने की कवायद चल रही है। आरोपियों की तलाश में टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण में जांच पूरी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।