संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के केल्लाही बाजार स्थित पुन्नपुर गांव में शुक्रवार शाम सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम शिवांशी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जितेंद्र कुमार के मुताबिक उनकी बेटी घर के अंदर खेलते वक्त अनजाने में एक बिल में हाथ डाल बैठी जिसमें छिपे सांप ने उसे डस लिया। बेटी के जोर से रोने पर परिजन दौड़े और बिल की जांच की तो उसमें सांप छिपा मिला। बेटी को लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, इलाज जारी है।