फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दूल्हे ने मांगी चारपाई...तो भड़क उठा दुल्हन का पिता, बेटी को विदा करने से किया मना, थाने पहुंचा मामला

Sat, 24 May 2025 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में दूल्हे ने आराम करने को चारपाई मांगी तो दुल्हन का पिता भड़क उठा। बात इतनी बढ़ी कि बेटी को विदा करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों से बात नहीं बन पाई तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
दुल्हन के पिता ने बेटी को विदा करने से मना किया, मामला थाने पहुंचा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में दूल्हे के चारपाई मांगी तो उसके ससुर नाराज हो गए। उन्होंने बेटी की विदाई करने से इन्कार कर दिया। हैरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने समझौते का प्रयास किया। बात न बनने पर दूल्हा पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन


मामला बाजार शुकुल क्षेत्र के जौदिल मऊ गांव का है। गांव निवासी सोहनलाल रैदास की बेटी निशा की शादी भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी तिलक राम से तय हुई थी। शुक्रवार को धूमधाम के साथ बरात गांव पहुंची। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा समेत सभी वैवाहिक रस्में मंगल गीतों के बीच संपन्न हुईं। 

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद लेफ्टिनेंट शशांक का अंतिम संस्कार, जमथरा घाट पर पंचतत्व में हुए विलीन
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा तिलकराम ने ससुर से कुछ देर आराम करने के लिए चारपाई मांगी। इस पर ससुर सोहनलाल नाराज हो गए। मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सोहनलाल ने बेटी की विदाई करने से इंकार कर दिया। रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराने और विदाई करवाने की भरसक कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। 

पुलिस ने समझाने की कोशिश की

आखिरकार दूल्हे के पिता रामगुलाम ने 112 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की। मगर, लड़की के पिता अपने फैसले पर अड़े रहे। विदाई न होने पर दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के थाने पहुंच गए। दूल्हे के पिता ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मौके पर भेजी गई है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें