फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराएं

Sat, 28 Nov 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित निर्माणाधीन दीवानी न्यायालय का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों और मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जिला कोर कमेटी की बैठक की। इसके बाद विकास भवन सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन



मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और महिलाओं का नाम प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। बीएलओ घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। कानून व्यवस्था की समीक्षा में हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो सहित गंभीर अपराधों की स्थिति जानी। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण और गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता उमेश चंद्रा ने बताया कि परियोजना को 30 अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रभारी मंत्री ने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा कराने को कहा। तिलोई के बहादुरपुर विकासखंड के मोहना गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जिले में इस योजना के तहत 40 स्थलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें