फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गायत्री परिवार ने निकाली नशामुक्ति रैली

Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नशामु​क्ति रैली में शामिल गायत्री परिवार व पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के संस्थापक स्व. डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह की 29वीं पुण्यतिथि मुसाफिरखाना स्थित उनके पैत्रृक गांंव गुन्नौर में मंगलवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नशामुक्ति रैली, वृक्षारोपण, गायत्री महायज्ञ, श्रद्धांजलि सभा एवं देव परिवार निर्माण संगोष्ठी आयोजित हुई। रैली को सीओ अतुल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मौजूद छात्रों व मौजूद लोगों को नशा ना करने का संकल्प कराया। रैली गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल निकलकर महादेवन व गांव में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक सिंह के घर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं, स्थानीय पुलिस प्रशासन, गणमान्य नागरिकों, जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों ने जागरण करते हुए नगर भ्रमण कर नशा मुक्त गुन्नौर का संदेश दिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि गांव में पहली बार संस्थापक की पुण्यतिथि पर हवन पूजन व पौधरोपण का कार्यक्रम होता रहा है। कहा कि राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रयास के क्रम में गुन्नौर को देवगांव बनाने के लिए मेरा गांव देवगांव की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

जिला युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह ‘दीपक’ ने बताया कि उनके पिता ने दो साल तक अस्वाद भोजन का संकल्प लेकर जन सहयोग से गायत्री मंदिर का निर्माण कराया। आज का दिन उनके संकल्पों के उत्सव का दिन है। आजीवन उन्होंने लोगों को नशामुक्ति की प्रेरणा दी। गांव में गायत्री परिवार के अभियान मेरा-गाँव देव-गांव की नींव रख सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही पौधरोपड किया गया। इस मौके पर गायत्री सिंह, शांति सिंह, रामगोपाल सिंह, मनीषा सिंह, आदित्य सिंह, मीनाक्षी सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें