अमेठी सिटी। पुलिस भर्ती परीक्षा में अमेठी डिपो की बसों ने 13 दिनों में करीब 16,995 परीक्षार्थियों को सफर कराया है। जिसके सापेक्ष डिपो की करीब 30.42 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। जो पूरे माह से अधिक के राजस्व के बराबर है।शासन के निर्देश पर परिवहन निगम की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज की बसों से नि:शुल्क सफर करने की व्यवस्था कराई गई थी। अमेठी डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि 22 से 31 अगस्त तक पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों को मुफ्त में सफर कराया गया। परीक्षार्थियों से उनके प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी लेकर परिचालक जीरो बैलेंस का टिकट भी जारी किए थे। कहा कि 22 अगस्त से तीन सितंबर तक सभी बसें डिपो में आ गईं हैं। परिवहन निगम की बसों से करीब 16,995 परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया। वहीं इससे निगम को 30 लाख 42 हजार 990 रुपए की आमदनी हुई है। कहा कि इसका पुलिस भर्ती परीक्षा रिकार्ड भेज दिया गया है। जो सरकार से विभाग को मिलेगा।