फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज में बाईपास का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Wed, 21 Jan 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से निपटने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इसके चलते ही मुख्यालय से होकर निकले तीनों हाईवे फोरलेन बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो का निर्माण प्रगति पर है। तीसरे फोरलेन के बतौर 4.5 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनाया जाना है, जिसका सर्वे कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण के लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा गया है। इसका निमार्ण कार्य छह माह में पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन


गौरीगंज रिंगरोड निर्माण के पहले चरण में मुसाफिरखाना-अमेठी-चिलबिला मार्ग पर राजगढ़ से बांदा-टांडा हाईवे पर पांडेयपुर तक 4.5 किलोमीटर बाईपास बनाया जाएगा। पांडेयपुर से ही टिकरिया बाईपास जुड़ा है, जो गौरीगंज-अमेठी मार्ग तक जाता है। इस बाईपास के अलावा गौरीगंज की सीमा में चार और बाईपास बनेंगे, तब रिंगरोड का निर्माण पूरा होगा। दूसरे चरण के लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
इससे बाहरी जिलों से आने वाले वाहन सीधे हाईवे पर निकल सकेंगे। इनके नगर क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश न करने से लोगो को जाम की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे से जोड़ने वाले प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग को हाईवे का दर्जा देकर चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 1086.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा जगदीशपुर-गाैरीगंज-लालगंज अझारा का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बांदा-टांडा हाईवे फोरलेन बनाने के लिए अभी डीपीआर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सहायक अभियंता समृद्धि शुक्ला ने बताया कि प्रतापगढ़ से अमेठी-गौरीगंज होते हुए मुसाफिरखाना तक फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। गौरीगंज शहर में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने संबंधी पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होते ही बाईपास के निर्माण को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें