फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिवयोग से इस बार खास रहेगा बसंत पंचमी पर्व

Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। इस वर्ष बसंत पंचमी पर्व चतुर्ग्रही संयोग मे मनाया जाएगा। पर्व पर ग्रहों के अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। आगामी 23 जनवरी को मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ गोचर करेंगे, जिससे कई राजयोग उत्पन्न होंगे। चंद्रमा मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, दोनों मिलकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। इस दिन शिवयोग का संयोग भी बन रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बना रहें है।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस बार बसंत पंचमी 23 जनवरी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक साथ पांच राजयोग का संयोग है। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जबकि मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होने के कारण एक विशेष रूक्मि राजयोग का निर्माण कर रहा है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना से ज्ञान और आशीर्वाद मिल सकेगा। बताया की इस दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु मिथुन राशि में, दोनों एक दूसरे के केंद्र भाव में होकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। साथ ही बसंत पंचमी पर शिवयोग का संयोग भी बन रहा है। बसंत पंचमी शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि और चतुर्ग्रही योग में पड़ रही है, जिससे मां सरस्वती और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। शुक्र अस्त के कारण विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। मां सरस्वती का पूजन का उपयुक्त समय प्रात: 7:15 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें