फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूजा पंडालों में विराजे गणपति, लगे जयकारे

Thu, 28 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोराम टाउन​शिप परिसर में गणेश पूजा में शामिल श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को जिलेभर के पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के बाद पट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों की देखरेख में गणपति वंदना और पूजा कराई गई। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन




जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के इंडोरामा उर्वरक इकाई के टाउनशिप परिसर में बने पूजा पंडाल में गणेश प्रतिमा के साथ शिव-पार्वती की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। इंडोरामा श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष शरद भागवत ने बताया कि कैंपस स्थित विद्यालय के कक्षा एक के चार वर्ष तक के बच्चों को और कक्षा दो से तीन, चार से पांच, और छह से आठ तक के बच्चे डांस प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


कमरौली के अलमापुर के पूरे प्रसाद तिवारी, वलीपुर, पालपुर और निहालगढ़ में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। अलमापुर में पहली बार उत्साह और धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। निहालगढ़ के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में बनाए गए पंडाल की सजावट में अशोक मोदनवाल, अखिलेश वैश्य सहित अनेक श्रद्धालु जुटे रहे।
विज्ञापन



अमेठी में बुधवार को ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच भगवान गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया गया। शहर में कोतवाली के समीप स्थित पंडाल में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित की गई है। अब 11 दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें