फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप झुलसा रही त्वचा, बढ़ रहा फंगल इंफेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लगातार बढ़ता पारा व उमस लोगों पर भारी पड़ रही है। उमस व पसीने की अधिकता से शरीर की त्वचा में फंगल इंफेक्शन बढ़ रहा है। चिपचिपाहट वाली गर्मी में त्वचा संबंधी रोग भी बढ़े हैं। सरकारी अस्पताल में चर्म रोग के मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। चिकित्सक इस मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ ही त्वचा के मरीजों की तादात भी बढ़ रही है। तेज धूप और पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन, सनबर्न, स्किन एलर्जी, त्वचा पर दाने, चकत्ते, दाद, खाज-खुजली और काले धब्बे पड़ने की समस्या को लेकर मरीज चिकित्सकों के पास आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि चिलचिलाती गर्मी में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को गर्मी में बाहर निकलना पड़ता है।
मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल की ही ओपीडी में 600-700 मरीज आ रहे हैं। इनमें 80-100 मरीज स्किन रोग से पीड़ित हैं। 35 से 40 प्रतिशत मरीज फंगल इंफेक्शन, सनबर्न, स्किन एलर्जी से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के साथ सीएचसी में भी त्वचा संबंधित समस्याओं के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

साफ-सुथरा रहें, खानपान का रखें ध्यान
जिला अस्पताल में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी के साथ उमस ज्यादा है। शरीर का पसीना नहीं सूख पाता। जिस हिस्से में पसीना ज्यादा रहता है, वहां पर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसकी वजह से त्वचा का रंग लाल अथवा काला पड़ जाता है। ऐेसे में दाद, खाज, खुजली समेत कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि रोजाना ताजे व ठंडे पानी से नहाना चाहिए। पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। सूती और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। लाल मिर्च, तेज मसालेदार व ज्यादा मीठा खाने से बचें। दोपहर में बाहर निकलने से बचें। लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।
बरतें यह सावधानी
फंगल इंफेक्शन होने पर नियमित रूप से साबुन से स्नान करने के साथ ही सुबह शाम धुले कपड़े पहनने चाहिए। किसी दूसरे के कपड़े न पहनें। ऐसा करने से दूसरे लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। अपनी अलग तौलिया का इस्तेमाल करें। जहां ज्यादा पसीना हो उन अंगों की सफाई पर विशेष ध्यान रखें। कपड़ों को गर्म पानी या डिटॉल डालकर धुलें। गर्मी के मौसम में पसीने से फंगल इंफेक्शन बढ़ता है। सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से त्वचा खराब हो सकती है तथा इंफेक्शन अधिक बढ़ जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
अस्पताल में मौजूद हैं दवाइयां
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि त्वचा रोग मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में डॉ. नरेंद्र कुमार त्रिपाठी की तैनाती है। प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। त्वचा रोग के मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं। मरीजों को उपचार में कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें