अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के वर्रा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को डीएम को शपथ पत्र सहित दिए गए शिकायती पत्र में गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायत कर्ता ने इस मामले में हुई जांच पर सवाल उठाए हैं।
वर्रा गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तीन साल पहले अधूरे कार्य को दिखाकर भुगतान करने के साथ कई अन्य अनियमितताएं की गईं। पूर्व में शिकायत पर परियोजना निदेशक ने जांच की।
आरोप है कि जांच में जिम्मेदारों को बचाने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई। सही तथ्यों को शामिल नहीं किया है। जांच रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर शासनादेश के विपरीत भुगतान होने की बात भी कही गई है। लेकिन कई बिंदुओं को फर्जी बयान के आधार पर खारिज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
डीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि प्रकरण की पूर्व में जांच हो चुकी है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद डीएम स्तर से कार्रवाई हो चुकी है। शिकायतकर्ता के आरोप निराधार हैं।