फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधशाला से शुरू हुआ निशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर आगामी पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण की तैयारी में जुटे वन विभाग ने पौधशाला से निशुल्क पौध वितरण कार्य शुरू कर दिया है। वितरण शुरू होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी नोडल अफसर को पत्र जारी कर संबंधित पौधशाला से तत्काल लक्ष्य के अनुरूप निशुल्क पौध प्राप्त कर चिन्हित स्थानों पर रोपित कराने को कहा है। वनाधिकारी ने पौधे प्राप्त नहीं करने तथा रोपण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में आगामी पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने पौधशाला से निशुल्क पौध वितरण कार्य शुरू करा दिया है। पौध वितरण शुरू होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में विभाग के साथ नामित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को तत्काल पौधशाला से निशुल्क पौधे प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
पत्र में पौध प्राप्त करने के बाद पांच जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान चिन्हित स्थानों पर पौधे रोपित करते हुए उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कर फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। वनाधिकारी ने पौधे प्राप्त कर उन्हें सुरक्षित रखने के साथ ही नहीं रोपने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रत्येक इच्छुक को मिलेगा निशुल्क पौधा
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन में सहयोग बनाने के इच्छुक सभी व्यक्तियों व संस्थाओं को विभाग की ओर से निशुल्क पौधा मुहैया कराया जाएगा। वनाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण के इच्छुक व्यक्तियों को सागौन, पीपल, नीम, कंजी, सहजन, देशी आम, बरगद, यूकेलिप्टस व शीशम का पौध विभाग की नर्सरी से मुहैया होगा। लोगों को विभाग के पास अपना मांग पत्र व पौधरोपण स्थल की सूचना देनी होगी। पौधे प्राप्त करने के बाद उसकी सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
विभाग रोपित करेगा 21.77 लाख पौधा
प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को होने वाले वन महोत्सव में जिले में वन विभाग चिन्हित स्थान पर 21 लाख 77 हजार तो अन्य 25 विभाग 15 लाख 27 पौधे रोपित करेंगे। शुक्रवार तक विभागों ने लक्ष्य के अनुरूप 95.00 प्रतिशत पौधे प्राप्त भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें