फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीए, बीकॉम व बीएससी में एससी एसटी के छात्रों को निशुल्क प्रवेश

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2024 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी 2024 सत्र में इच्छुक आवेदक प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।मंगलवार को जानकारी देते हुए इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए बीए, बीकाम एवं बीएससी में निशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। आवेदकों को आवेदन करते समय अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ-साथ जाति एवं आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। आवेदकों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क व 200 रुपए डेवलपमेंट शुल्क का भुगतान करना होगा। कौशल आधारित एवं ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीके श्रीवास्तव और इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें