फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: एक के बाद एक भिड़े चार ट्रक-जनरथ बस और कार, दो की मौत... 16 घायल; दो की हालत नाजुक

Tue, 23 Dec 2025 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में सुबह सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार ट्रक, जनरथ बस और कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दो की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी में भीषण हादसा/ Accident Demo - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मंगलवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार ट्रक, जनरथ बस और कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हुई है। जबकि, 16 यात्री घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र में मंगलम स्कूल के पास हुआ। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके ठीक पीछे आ रहा ट्रक इससे भिड़ गया। इसी बीच एक और ट्रक पीछे वाले ट्रक से टकरा गया। इसके बाद एक और ट्रक, जनरथ बस व कार क्षतिग्रस्त ट्रकों से टकरा गए। 

हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। वहीं जनरथ बस में बैठे 16 यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार दंपती हादसे में बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर भेजा गया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें