फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मिट्टी खनन में चार ट्रैक्टर-ट्राॅली व दो लोडर सीज

Sun, 02 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बिना अनुमति और रायल्टी जमा किए मिट्टी खनन की सूचना पर शुक्रवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगरौली गांव में छापा मारकर पुलिस ने दो लोडर व चार ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। चालकाें को निजी मुचलके में रिहा करने के बाद वाहन सीज कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी। अब खनन विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मिट्टी खनन की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर खनन में लगे चार ट्रैक्टर ट्राॅली व दो ट्रैक्टर लोडर को पकड़ा। वाहन के साथ पुलिस ने चालक दुर्गेश यादव, भगवान दास, राज अहमद,हरिकेश अरमान व अमित कुमार को हिरासत में लिया। चालक खनन की अनुमति से जुड़ा कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। एसओ तनुज पाल ने बताया कि चालकों को निजी मुचलके पर रिहा करते हुए वाहन सीज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें