फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मरीजों के बढ़ते सीएमओ व सीएमएस ने संभाली कमान

Sun, 02 Jun 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शनिवार को जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इमरजेंसी में अलग-अलग बीमारियों के 15 मरीजों का इलाज किया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 728 मरीजों की परामर्श व दवा दी गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि बुखार के कारण गौरीगंज के बलीपुर खुर्द गांव निवासी बद्री प्रसाद तिवारी (75) को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात को मौत हो गई। अन्नी बैजल की पूजा (20) को पेटदर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। आंत फंसने की बात सामने आई थी। चिकित्सक इलाज कर रहे थे। उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसके अतिरिक्त अन्य बीमारियों से ग्रसित जेठू मवई के जगन्नाथ (60) व जामो के हरिभान सिंह (85) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमएस ने बताया कि सभी अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित थे। बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल लालगंज निवासी श्याम बहादुर, उल्टी दस्त से बीमार माधवपुर निवासी मालती व रणवीर नगर निवासी धन्नू देवी, बुखार से पीड़ित राजापुर निवासी रामशंकर समेत अन्य बीमारी से ग्रसित करीब 15 मरीज एक साथ अस्पताल पहुंच गए। एक साथ 15 मरीज पहुंचने से अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर असर पड़ने लगा।
इसी बीच मामले की जानकारी डीएम निशा अनंत को हुई। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व सीएमएस ने पहुंचकर कमान संभाली। खुद मरीजों की रूई, पट़्टी करते हुए इंजेक्शन लगाने के साथ ड्रिप तक चढ़ाया। वैसे शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 728 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें