फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहीं रहे, अमेठी की राजनीति के 'दादा' तेजभान सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना

Sat, 04 Jul 2026 04:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

चार बार के विधायक तेजभान सिंह का लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंतिम दर्शन को जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता दादा तेजभान सिंह का शनिवार को लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन


उनके निधन की सूचना मिलते ही अमेठी समेत आसपास के जिलों में शोक की लहर दौड़ गई। जामों ब्लॉक के अचलपुर स्थित पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए दिन भर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लगा रहा।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रविवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तेजभान सिंह ने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र बचाने के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर उन्हें करीब आठ माह जेल में रहना पड़ा। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने।

विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा के गठन के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1991, 1993 तथा 1996 में लगातार तीन बार गौरीगंज से विधायक निर्वाचित हुए। सादगी और स्पष्टवादिता उनकी पहचान रही। उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें