फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत, शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या

Sat, 04 Jul 2026 03:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत हुआ। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम संबंध युवती की हत्या पर खत्म हुआ। शादी के लिए घर से साथ चलने से इनकार करने पर प्रेमी ने काजल (19) की मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के 48 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत को दिल्ली के कमला नगर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी ने मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


रणवीर नगर जंगल रामनगर गांव निवासी काजल मंगलवार देर रात घर से निकली थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर सुरजीत और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।

ढाई वर्ष से दोनों लगातार संपर्क में थे

जांच के दौरान घटनास्थल से युवती का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि काजल और सुरजीत की पहचान करीब ढाई वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी और दोनों लगातार संपर्क में थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार रात उसने काजल को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। शादी के लिए साथ चलने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर उसने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसका मोबाइल लेकर वहां से निकल गया। 

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमला नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 35 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें