फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

Mon, 24 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग हैंडबॉल की चार दिवसीय प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे दिन रविवार को आठ टीमों के बीच क्वार्टर मैच खेले गए, जिसमें अमेठी छात्रावास टीम संग चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अमेठी छात्रावास की टीम सहित 18 मंडलों की 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। पहला मैच स्टेडियम अमेठी छात्रावास टीम और मेरठ टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले के बीच अमेठी छात्रावास टीम ने 29-25 अंक से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में आजमगढ़ टीम और विंध्याचल टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। विंध्याचल टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 15-14 से आजमगढ़ टीम को पराजित किया।



वहीं अलीगढ़ टीम और लखनऊ टीम के बीच मैच हुआ। इसमें लखनऊ टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18-17 अंक से जीत दर्ज की। अंतिम मैच वाराणसी टीम और झांसी टीम के बीच खेला गया। वाराणसी टीम ने 22-20 अंक से मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश सिंह, मनीष, रणविजय, पंकज यादव, ध्रुव और प्रवीण मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन




इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खां, इंटरनेशनल कोच तौहीद खां, राम आसरे, सचिन भारद्वाज, प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, नेहाल तिवारी, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आरिफ, मोना, लवली तिवारी, आरती व डॉ. हमीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें