फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक बाइक पर चार सवार, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 20 Jul 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबाजारशुकुल/मुसाफिरखाना(अमेठी)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन शव को पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के इन्हौंना-रुदौली मार्ग पर ऊंचगांव बाजार के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने थाना क्षेत्र के बाज का पुरवा निवासी सोनू (28) को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिराम (22), सूरज (23) और दयाराम (18) को लखनऊ रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर युवक सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए और शव लेकर घर चले गए। एसएचओ तरूण कुमार पटेल ने बताया कि परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार दिया। जिससे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आया मासूम
दूसरी घटना में मुसाफिरखाना रुदौली निवासी शिव प्रताप सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह (8) बुधवार की खेत से कुछ बच्चों के साथ घर लौट रहा था। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास मुसाफिरखाना- मुंशीगंज मार्ग को पार करते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमरजीत का सिर फट गया। सूचना के बाद परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। यहां भी पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पंचायतनामा भर कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें