फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चार लोगों को मिला आमंत्रण

Mon, 15 Jan 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी चल रही है। समारोह में जिले से अब तक चार लोगों को आमंत्रण मिला है। राम मंदिर आंदोलन में कार सेवक रहे उद्योगपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि को आमंत्रण पत्र मिला है। इसके साथ ही ब्लॉक भेटुआ के गांव भीमी निवासी अंतर्राष्ट्रीय धाविका पद्मश्री विभूषित सुधा सिंह को आमंत्रण पत्र मिला है। मुसाफिरखाना के कंजास महावीरन धाम के संत व कार सेवक रहे लफड़ा दास महाराज व मई घटकौर स्थित कबीर मठ के संत जियालाल महराज को आमंत्रण पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें